Site icon Hindi Dynamite News

Holi 2024: राधाकृष्ण संग होली मनाने मथुरा-वृंदावन पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, जानिये इस बार की खास बातें

देश में होली के त्योहार का शानदार आगमन हो चुका है। मथुरा-वृदांवन सहित कई जगहों पर होली को अलग-अलग तरह से खेला जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Holi 2024: राधाकृष्ण संग होली मनाने मथुरा-वृंदावन पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, जानिये इस बार की खास बातें

नई दिल्ली: मथुरा-वृंदावन में होली के त्योहार का भव्य और शानदारी आगाज़ हो चुका है। मथुरा-वृंदावन में होली को कई अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है। होली के दिन ब्रज में भगवान राधाकृष्ण के भक्तों की भीड़ उमड़ जाती है। ब्रज में रहने वाले ब्रजवासी रंग, अबीर-गुलाल के अलावा फूल, लड्डू, लट्ठ और छड़ी आदि की होली मनाते हैं। 

मथुरा-वृंदावन में होली का भव्य आयोजन
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मथुरा-वृंदावन में होली का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां पर लोग ब्रज की परंपराओ के साथ होली खेलते हैं। मथुरा-वृंदावन का भव्य आयोजन श्री बांके-बिहारी मंदिर, श्री राधारानी मंदिर, और श्री राधारमण मंदिर में किया जाता है। यहां लोग होली खेलते समय ब्रज के लोकप्रिय गीत गाते हैं। राधाकृष्ण के भजन पर नृत्य करते हैं।

होली पर लोग एक दूसरे को रंग-अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हैं।

इस वर्ष भी मथुरा-वृंदावन में होली के पावन पर्व का बड़े जोक-शोर सो आयोजन हो रहा है। कई श्रद्धालु ब्रज में राधाकृष्ण के साथ होली खेलने के लिए आ चुके हैं। श्रद्धालु ने ब्रज की फूल, लड्डू और लट्ठमार होली का भी खूब आंनद उठाया है। 

यह भी पढ़े: Flower Holi: रंगोत्सव होली का भव्य आगाज, स्कूली छात्रों ने खेली फूलों की होली

होलिका दहन की तैयारी
मथुरा-वृंदावन के लोग होलिका दहन की तैयारीयों में जुट गए हैं। मथुरा और वृंदावन में होलिका दहन का अद्वितीय आयोजन होता है। यह पर्व हिन्दू धर्म में होली के पूर्व का ही एक भाग है। जिसमें लोग होली के पूजन के लिए एकत्र होते हैं और होलिका को जलाकर भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण कथा को याद करते हैं।

मथुरा और वृंदावन में होलिका दहन बहुत उत्साह और रंगों का त्योहार होता है। होलिका दहन के दिन सब लोग एकत्र होकर होलिका जला कर अपने अंदर की बुराई को भी जलाकर मुक्त हो जाते हैं। इस अवसर पर भक्तों और पर्यटकों के बीच भजन-कीर्तन, रंग-बिरंगे खेल और प्रसाद का वितरण होता है। 

Exit mobile version