Hindenburg Research Report: हिंडनबर्ग के दावों से फिर खलबली, भारत में जल्द कुछ बड़ा होगा?

सुभाष रतूड़ी

अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंडनबर्ग के दावों पर यदि भरोसा किया जाये तो जल्द भारत में कुछ बड़ा होने वाला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

हिंडनबर्ग के दावों से फिर खलबली
हिंडनबर्ग के दावों से फिर खलबली


नई दिल्ली: अमेरिकी शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने 2023 में अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों को लेकर कथित तौर पर कुछ बड़े खुलासे किये थे। तब हिंडनबर्ग मीडिया (Media) से लेकर राजनीतिक गलियारों (Political Corridor) और उद्योग जगत (Industry) में खूब छाया रहा। मामला सड़क से संसद (Parliament) तक भी पहुंचा और वहां इस पर जबरदस्त चर्चाएं हुई। इस मामले के लगभग डेढ़ साल बाद हिंडनवर्ग फिर सुर्खियों में है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हिंडनवर्ग ने भारत (India) को लेकर एक नई चेतावनी जारी की है। हिंडनवर्ग ने इस चेतावनी में लिखा है कि भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है (Something big soon India)। हालांकि हिंडनवर्ग ने अपनी इस चेतावनी (Wrning) को लेकर अभी ज्यादा विवरण नहीं दिया है।

एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी 
एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी हिंडनवर्ग रिसर्च ने आज सुबह अबसे लगभग चार घंटे पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट की है। इसमें अंग्रेजी में लिखा “Something big soon India”। 

सोशल मीडिया पर गरमाया मामला

हिंडनवर्ग की इस चेतावनी को लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर कई कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग हिंडनवर्ग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए इसे भारत के प्रति पश्चिमी देशों का दुराग्रह बता रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर हिंडनवर्ग को टेग करते हुए लिखा “Do you have any credibility?  Poor western jealous ppl”। 

हिंडनवर्ग करेगी बड़ा खुलासा
इसके चेतावनी को लेकर माना जा रहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च किसी भारतीय कंपनी के बारे में एक बार फिर कोई बड़ा खुलासा करने वाला है। हिंडनबर्ग क्या खुलासा करेगा, इसकी तो किसी को कोई जानकारी नहीं लेकिन इस चेतावनी के बाद हिंडनबर्ग फिर सुर्खियों में आ गया है और लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि आखिर हिंडनबर्ग के हाथ फिर क्या लग गया, जिसका वो खुलासा करने वाला है। कुछ लोग हिंडनवर्ग के इस कथित खुलासे का इंतजार करने लगे हैं।










संबंधित समाचार