
गुवाहाटी: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि असम , देश में एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जेएवाई) के तहत प्रत्येक परिवार को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक इलाज नि:शुल्क मिलता है।
यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ज्योतिषी से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा करते थे
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में शर्मा ने कहा, ‘‘ असम ने नयी कामयाबी हासिल की है। राज्य ने माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।’’
यह भी पढ़ें: हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला, जानिए क्या लगाया आरोप
उन्होंने कहा, ‘‘ विकसित भारत यात्रा और आयुष्मान आपके द्वार अभियान जैसे प्रयासों के माध्यम से एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला, असम पहला राज्य बन गया है।’’
Published : 11 February 2024, 4:52 PM IST
Topics : assam Ayushman cards Himanta Vishwa Sharma असम आयुष्मान कार्ड गुवाहाटी मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा