
शिमला: राज्य सभा चुनाव के साथ शुरू हुआ हिमाचल (Himachal) में कांग्रेस सरकार (Congress Government) का सियासी संकट अब कम होता दिख रहा है। पार्टी आलाकमान की ओर से भेजे गये पर्यवेक्षकों ने ऐलान किया है कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
इसके साथ ही विधायकों की सदस्यता रद्द करने के स्पीकर के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के 6 विधायकों ने अदालत का रुख किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की सुक्खू सरकार का सियासी गणित बिगड़ा, कांग्रेस के 6 बागी MLA अयोग्य घोषित
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पर्यवेक्षक के रूप में भेजे गए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुक्खू ही हिमाचल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने ये भी दावा किया कि कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है और सभी विधायक सरकार के साथ है। सभी को मतभेद दूर हो गये हैं।
शिवकुमार ने कहा कि हमने एक 6 सदस्यीय कोर्डिनेशन कमेटी बना दी है, जो सरकार और पार्टी के बीच कॉर्डिनेशन का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम यूनाइटेड हैं, हमारे पास पूरे नंबर हैं और सभी विधायक सरकार के साथ है। सभी विधायक 5 साल तक कांग्रेस सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां कोई ऑपरेशन लोटस नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल की राज्यसभा सीट खो दी है, जो दुखद है। पूरे देश ने हिमाचल के राज्यसभा का चुनाव देखा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ नजर आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया।
Published : 29 February 2024, 5:44 PM IST
Topics : cm Congress Himachal Politics Sukhu कांग्रेस सरकार शिमला संकट सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश