Alert in Mumbai: मुंबई में आज फिर हाई टाइड की चेतावनी, समुद्र में उठ सकती हैं ऊंची लहरें

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच फिर एक बार हाई टाइड की चेतावनी जारी की गयी है, ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपली की जाती है। पूरी खबर..

Updated : 23 July 2020, 9:49 AM IST
google-preferred

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हो रही लगातार बारिश के बीच आज फिर एक बार वहां हाई टाइड की चेतावनी जारी कर दी गयी है। ऐसे में लोगों से तटीय क्षेत्रों और समुद्र के आसपास न जाने की अपील की गयी है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण वहां के लोग पहले से ही परेशान हैं। अब नई चेतावनी से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब हाईटाइड आ सकता है। इस दौरान समंदर की लहरें 4.66 मीटर तक ऊपर उठ सकती हैं। संभाविक खतरे और जोखिमों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को समंदर के तट से दूर रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी हाईटाइड की चेतावनी के बाद मुंबई और आसपास के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी गयी है। 

हाई टाइड की संभावना के मद्देनजर आपदा प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की टीम पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है। बीएमसी द्वारा भी विशेष उपाय किये गये हैं।
 

Published : 
  • 23 July 2020, 9:49 AM IST