हिंदी
मुंबई: लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण शहर में आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है। मुंबई में बरसात ने एक दशक से भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश के कारण जगह-जगह भारी जलजमाव हो गया है। परेल स्थित किंग एडवर्ड अस्पताल में पानी भर गया है, हालांकि सभी मरीज सुरक्षित हैं।

बारिश की वजह से सड़कों पर भी लंबा जाम देखने मिल रहा है। ईस्ट से वेस्ट को जोड़ने वाले पुलों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई दफ्तरों में छुट्टी कर दी गयी है। भारी बारिश की वजह से मुंबई में हाई टाइड और पूरे महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारी बारिश की वजह से सभी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Published : 29 August 2017, 4:10 PM IST
No related posts found.