हिंदी
नई दिल्ली: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को हुए हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। हादसे में कई लोग घायल है। मृतकों में बड़ी सख्या में महिलाएं शामिल है। हादसे के बाद हाथरस से लेकर एटा और आसपास के क्षेत्रों में गम और गुस्से का माहौल है।
हाथरस हादसे पर मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। डिंपल यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शासन और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है।
डिंपल यादव ने कहा की ये हादसा पूरी तरह से शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी थी। यदि इतने बड़े स्तर पर कोई आयोजन हो रहा है तो सभी वहां सभी सुविधाएं पहुंचाई जाएं। लेकिन ये लोग कहीं न कहीं विफल रहे हैं। हर क्षेत्र में ये लोग विफल हो रहे हैं।
हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को भोले बाबा का सत्संग कई लोगों के लिये मनहूस साबित हुआ। आश्रम में आयोजित सत्संग के बाद भगदड़ मचने से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रहा है। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल है।
जिलाधिकारी ने अब तक 60 लोगों के मरने की पुष्टि की है। यूपी के मुख्य सचिव भी हाथरस पहुंच रहे हैं। घटना के बाद सरकार द्वारा बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
Published : 2 July 2024, 7:46 PM IST
No related posts found.