Haryana: नूंह में दो पक्षों के बीच झपड़, करीब एक दर्जन जख्मी

हरियाणा के नूंह में सोमवार को ईद के दिन दो पक्षों में मारपीट की खबर सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 31 March 2025, 2:35 PM IST
google-preferred

नूंह: हरियाणा के नूंह में ईद के मौके पर दो पक्ष के लोगों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिया। इस हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद माहौल को शांत किया। घायलों का इलाज पुनहाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ताजा मामला बिछोर थाना क्षेत्र के तिरवाड़ा गांव का है।

जानकारी के अनुसार घायल हुए एक पक्ष के लोगों ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनके पक्ष के दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ। दूसरे पक्ष पर पहले से ही मुकदमे में दर्ज हैं, वो झगड़ालू किस्म के लोग हैं। आए दिन झगड़ा करते रहते हैं, पहले भी हमारे साथ कई बार झगड़ा कर चुके हैं।

पुनहाना सिटी थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि तिरवाडा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हुआ। जिसमें करीब 12 लोग घायल हुए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालत पर काबू पा लिया गया है।  

Published : 
  • 31 March 2025, 2:35 PM IST

Advertisement
Advertisement