हिंदी
नई दिल्लीः आज देशभर में लोहड़ी का पर्व बेहद खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। ये त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार किसानों का नया साल भी माना जाता है। जानें इस त्योहार का खास महत्व।
आज के दिन लोग एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती, नृत्य और लोक गीत गाते हुए घर के आंगन के बीचोंबीच आग जलाकर उसके चारों तरफ फेरे लगाते हैं। पंजाब और हरियाणा के लोग इसे बहुत धूम-धाम से मनाते हैं।
लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और बुआई के तौर पर मनाया जाता है। आग में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक डालने और इसके बाद इसे एक-दूसरे में बांटने की परंपरा है। इस दिन रबी की फसल को आग में समर्पित कर सूर्य देव और अग्नि का आभार प्रकट किया जाता है। आज के दिन किसान फसल की उन्नति की कामना करते हैं। लोहड़ी वाले दिन आग के पास दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाती है। लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता।
Published : 13 January 2021, 10:38 AM IST
Topics : Happy Lohri Hindu Festival त्योहार धूम धाम लोहड़ी
No related posts found.