
महराजगंज: जनपद के उपयुक्त (श्रम रोजगार) करुणाकर अदीब ने लंबे समय से अंगद की तरह पांव जमाए बैठे आधा दर्जन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों का तबादला किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार धानी ब्लॉक में तैनात आभा दुबे को लक्ष्मीपुर ब्लॉक में भेजा गया है।
इनके अलावा सुनील कुमार तिवारी को लक्ष्मीपुर से धानी, ग्रिजेंदु पटेल सदर से मनरेगा सेल, शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी को मिठौरा से निचलौल, अंकित श्रीवास्तव को मनरेगा सेल से मिठौरा के साथ-साथ रविन्द्र बहादुर सिंह को निचलौल ब्लॉक से दोबारा सदर ब्लॉक के भेजा गया हैं।
शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी के पास अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा के साथ जिला मनरेगा सेल का भी अतिरिक्त चार्ज बना रहेगा।
Published : 27 November 2024, 8:37 PM IST
Topics : Dhani Block Dynamite News Laxminagar Maharajganj uttar pradesh कार्यक्रम अधिकारी ट्रांसफर तबादला महराजगंज