हिंदी
पोर्ट-अ-प्रिंस: कैरैबियाई देश हैती में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन के दौरान बुधवार को कम से कम दो लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया से शुरू हुए भ्रष्टाचार विरोध अभियान ने बुधवार को हैती में अब तक के सबसे बड़े प्रदर्शन का रूप ले लिया।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वालों को लेकर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

देशभर में हजारों लोग वेनेजुएला द्वारा प्रायोजित तेल कार्यक्रम में लगभग दो अरब डॉलर के घोटाले की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। इस राशि का उपयोग वर्ष 2010 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद देश के पुनर्वास में किया जाना था।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी को आर्थिक अपराध में मिली राहत
पुलिस प्रवक्ता मिशेल एंजे लुईस जेन ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कम से कम दो लोग मारे गए तथा गोलीबारी में हैती के दूसरे सबसे बड़े शहर कैप-हैटियन में पांच से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (यूनीवार्ता)
Published : 18 October 2018, 2:16 PM IST
No related posts found.