Gurugram: बसई रोड पर दिव्यांग की ईंट से कूचकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, मामला दर्ज

हरियाणा के गुरुग्राम में बसई रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से ईंटों से किए गए हमले में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 September 2023, 11:41 AM IST

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में बसई रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से ईंटों से किए गए हमले में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि एक दुकान के सामने तिपहिया साइकिल के पास दिव्यांग का शव मिला। इस संबंध में न्यू कॉलोनी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीनू के रूप में हुई है जो फरीदाबाद का रहने वाला है। वह गुरुग्राम में मंदिरों के सामने भीख मांगता था।

उसने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कुछ ईंटें मिली और शव पर चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति की ईंटों से मारकर हत्या की गई है।

Published :  21 September 2023, 11:41 AM IST