राजस्थान: गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला अपने पुत्र के साथ भाजपा में हुए शामिल

राजस्थान के गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला पुत्र विजय बैंसला के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 April 2019, 1:09 PM IST

नई दिल्ली: राजस्थान के गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला पुत्र विजय बैंसला के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। बैंसला को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी उपस्थित थे। बैंसला के साथ उनके पुत्र विजय बैंसला ने भी भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया।

 

बीजेपी में शामिल होने के बाद बैंसला ने कहा कि गुर्जरों को नौकरी में आरक्षण देने की मांग को लेकर वह पिछले 14 साल से आन्दोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुये हैं और उन्हें किसी पद का लालच नहीं है। बैंसला सेना में रहे हैं। सेवानिवृति के बाद से वह सामाजिक कार्यो से जुड़े हैं ।

Published : 
  • 10 April 2019, 1:09 PM IST

No related posts found.