हिंदी
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कार के ट्रेलर में घुसने की वजह से कार सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शख्स की हालत गंभीर बतायी जा रही है। कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में लोगों की दर्दनाक मौत, कार ट्रेलर में जा घुसी
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घटना अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास हुई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और हाईवे पर जाम लग गया। कार ट्रेलर के पीछे घुसी थी।
यह भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ी कार, दो की मौत,
घटना की सूचना मिलते ही 108 की दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं । साथ ही एक्सप्रेस हाईवे गश्ती दल भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया। हादसे के चलते एक्सप्रेस हाईवे पर जाम लग गया था।
Published : 17 April 2024, 4:27 PM IST
Topics : Ahmedabad Vadodara Expressway Gujarat Road Accident अहमदाबाद गुजरात मौत वडोदरा एक्सप्रेसवे हादसा