हिंदी
फ़तेहपुर: ज़िले के औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैदा उतार रहे ट्रक के सामने बैठे गार्ड पर ट्रक चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से ही कंपनी मैनेजमेंट लापता है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मामला औंग थाना क्षेत्र के गोधरौल गांव के समीप गोकुल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है। कंपनी में मैदा उतार रहे ट्रक के सामने बैठे गार्ड पर ट्रक चढ़ गया। ट्रक की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक का नाम सतेंद्र सिंह चौहान पिता ज्ञानेंद्र सिंह चौहान है, जिसकी उम्र 48 वर्ष है और वह कोरसाम थाना कल्याणपुर का रहने वाला है।
हादसे में बाद से कंपनी मैनेजमेंट लापता है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के 1 घंटे बाद तक कंपनी बंद नहीं हुई। वहीं मृतक के परिजन अक्रोशित होकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और मैनेजर संग मारपीट की। घटनास्थल पर बिंदकी एसडीएम व बिंदकी सीओ, थाना प्रभारी औग और कल्याणपुर बकेवर प्रभारी मौजूद रहे।
Published : 2 August 2024, 12:59 PM IST
Topics : Dynamite News fatehpur news gokul private limited company guard died in fatehpur UP News गोकुल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी फतेहपुर समाचार यूपी समाचार