Green Card In US: अमेरिका में जल्द मिल सकेगा ग्रीन कार्ड, पेश किया विधेयक

भारतीय-अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल समेत तीन प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने ग्रीन कार्ड संबंधी आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाने और रोजगार आधारित वीजा के लिए ‘‘देशों के साथ भेदभाव’’ को समाप्त करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में द्विदलीय विधेयक पेश किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 December 2023, 12:01 PM IST
google-preferred

वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल समेत तीन प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने ग्रीन कार्ड संबंधी आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाने और रोजगार आधारित वीजा के लिए ‘‘देशों के साथ भेदभाव’’ को समाप्त करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में द्विदलीय विधेयक पेश किया है।

यदि यह विधेयक कानून में तब्दील हो जाता है तो इससे उन हजारों भारतीय-अमेरिकियों को मदद मिलेगी जो ग्रीन कार्ड या अमेरिका में स्थायी निवास के लिए दशकों से इंतजार कर रहे हैं।

कृष्णमूर्ति और जयपाल के साथ सांसद रिच मैक्कॉर्मिक ने सोमवार को यह विधेयक पेश किया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि द्विदलीय आव्रजन वीजा दक्षता एवं सुरक्षा अधिनियम 2023 ‘एचआर 6542’ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और ग्रीन कार्ड के लंबित आवेदनों की संख्या को कम करते हुए देश में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा। इससे अमेरिकी नियोक्ता जन्मस्थान के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर प्रवासियों को रोजगार दे सकेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार इसमें बताया गया है कि यह विधेयक रोजगार-आधारित प्रवासी वीजा पर प्रति-देश सात प्रतिशत की मौजूदा सीमा को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करेगा जबकि परिवार-प्रायोजित वीजा पर प्रति-देश सात प्रतिशत की सीमा को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करेगा।

Published :  5 December 2023, 12:01 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement