Uttar Pradesh: दहेज का लालची दूल्हा फेरों से पहले हुआ रफूचक्कर, मांग रहा था ये महंगी कार

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दहेज में स्कार्पियो कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा विवाह मंडप में जाने से पहले रफूचक्कर हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 February 2023, 7:07 PM IST
google-preferred

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दहेज में स्कार्पियो कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा विवाह मंडप में जाने से पहले रफूचक्कर हो गया।

दुल्हन के परेशान परिजनो ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात को स्टेशन रोड स्थित गेस्ट हाउस में फर्रुखाबाद से एक युवक की बारात आई थी लेकिन दहेज में दूल्हे की स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा शादी के सात फेरों से पहले गायब हो गया। (वार्ता)

Published : 
  • 10 February 2023, 7:07 PM IST

Related News

No related posts found.