
गोरखपुर: उरुवा थाना क्षेत्र के इंद्रापार बुजुर्ग गाँव में एक युवक की डंडे से पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय कुमार पाण्डेय पुत्र दिग्विजयनाथ पाण्डेय के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, गुरुवार की देर रात अजय कुमार पाण्डेय और रोहित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि रोहित ने गुस्से में आकर अजय के सिर पर डंडे से वार कर दिया। डंडा लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया , परिजन आनन फानन में इलाज के लिए गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उरुवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरकत में आई उरुआ पुलिस ने हत्या आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
गांव में पसरा सन्नाटा
इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
उक्त मामले में उरुआ थाना प्रभारी श्याम धर चौधरी ने बताया कि बीते देर रात डण्डे के वार से युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है । पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Published : 21 February 2025, 1:22 PM IST
Topics : Ajay Kumar Pandey case of killing demanding strict action Dwigvijaynath Pandey Dynamite News Gorakhpur UP News Uruwa Uruwa police