गोरखपुर: कलयुगी बेटे ने की हैवानियत की हदें पार, मां का पवित्र रिश्ता भी शर्मसार

गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया हैं। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 October 2024, 4:54 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: जनपद के गोला थाना (Gola Police Station) क्षेत्र के बेलपार पाठक गांव (Belpar Pathak Village) में मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। मानवता को तार तार करते हुए एक कलयुगी पुत्र (Son) ने बेशर्मी की सारी सीमा लांघी और अपनी माँ (Mother) के साथ बलात्कार (Rape) जैसा जघन्य अपराध किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाले कलयुगी पुत्र को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लेकर शनिवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना गोला क्षेत्र में बीते 5 अक्टूबर को हुई। यहां एक 65 बर्षीय महिला के साथ उसके बड़े पुत्र सोनू ने बलात्कार कर मानवता को पूरी तरह शर्मसार कर दिया।

बताया जाता है कि बेलपार पाठक गांव निवासी स्व दयाशंकर प्रजापति के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। दयाशंकर प्रजापति की विधवा पत्नी गुडना देवी उम्र 65 वर्ष है। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। वह सब अपने ससुराल में रहती है। दो पुत्रों मे बड़ा लड़का सोनू उर्फ लोहा व दूसरा मोनू है। मोनू की शादी हो गयी है। वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली रहता है।

नशे का आदि और गंदी आदतें

जानकारी के मुचताबिक घर पर गुडना देवी व बड़ा लड़का सोनू रहता है। सोनू की आदत ठीक न होने के कारण उसकी शादी नही हुई है। वह नशे का आदी है। बीते 5 अक्टूबर को सोनू ने अपनी माँ गुडना देवी के साथ बलात्कार कर दिया। विधवा ने अपने छोटे लड़के मोनू को घटना की सूचना दी। मोनू दिल्ली से घर पहुंचा। सोनू घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गया। मोनू अपनी विधवा माँ गुडना देवी के साथ गोला थाने पर शुक्रवार को पहुंची और पुलिस को सारी घटना को बताई।

पुलिस के पास पहुंची विधवा

कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा ने विधवा गुडना देवी द्वारा दी गई लिखित तहरीर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया। जिसके बाद फरार घटना आरोपी सोनू को गोला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। इस शर्मशार घटना से मानवता पूरी तरह कराह उठी।