हिंदी
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ पचतत्व में विलीन हो गया। दिल्ली स्थित निगम बोध घाट में पहुंचे तमाम आम-ओ खास ने महानुभाव को अंतिम विदाई दी। उनको सेना ने सलामी दी और राजकीय सम्माने के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी।
Adieu Dr Manmohan Singh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी अंतिम विदाई#DrManmohanSingh @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/tLZ7tENs4k
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम विदाई दी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से ठीक पहले निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे#ManmohanSingh @narendramodi @rashtrapatibhvn @VPIndia @Manoj_Tibrewal… pic.twitter.com/KnYDi0TQPh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। उन्हें अंतिम श्रद्धाजंलि देने वालों की भीड़ कांग्रेस हेड क्वार्टर में जुटी।
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। इससे पहले एक घंटे के लिए उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया गया। गृह मंत्रालय की तरफ से नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम विदाई कराने का फैसला लिया गया है।
कांग्रेस और सभी पार्टियों के नेता मनमोहन सिंह के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट के भी व्यापक इंतजाम किए गए। चूंकि अंतिम संस्कार रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सटे निगम बोध घाट पर हुआ और कई वीवीआईपी हस्तियां भी अंतिम यात्रा में शामिल थी, इसे देखते हुए कुछ प्रमुख रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।
Published : 28 December 2024, 1:00 PM IST
Topics : Dr Manmohan Singh Farewell HindiNews Last right ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist mortal remains New Delhi Nigam Bodh Ghat TrendingNews