Gold Silver Rate: कम हो गए सोने के रेट, चांदी 200 रुपये मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 150 रुपये के नुकसान के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 January 2024, 7:44 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 150 रुपये के नुकसान के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियां मोके पर 

हालांकि, चांदी की कीमत 200 रुपये की मजबूती के साथ 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।’’

यह भी पढ़ें:  26 जनवरी को OTT पर गूंजेगी एनिमल की दहाड़, जानिए ये अपडेट

वैश्विक बाजारों में सोना पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,016 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, चांदी मामूली तेजी के साथ 22.78 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Published : 
  • 25 January 2024, 7:44 PM IST

Advertisement
Advertisement