हिंदी
नयी दिल्ली: पश्चिमोत्तर दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बर्तन बनाने वाले दो मंजिला कारखाने में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गयी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली अग्निशन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर इस घटना के बारे में कॉल आयी जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया।
यह भी पढ़ें: औद्योगिक परिसर में लगी आग, 13 घंटे बाद पाया गया काबू
उन्होंने बताया कि अपराह्न एक बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया तथा अंदर फंसे पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा निकली नई यात्रा पर , जानिए किस क्षेत्र में रखा कदम
उन्होंने बताया कि इस भवन के पहले तल पर आग लगी और शीघ्र ही वह दूसरे तल तक फैल गयी। उन्होंने कहा कि संदेह है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी।
अधिकारी ने यह भी बताया कि आग में कुछ सामान एवं फर्नीचर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गये।
Published : 25 January 2024, 6:52 PM IST
Topics : आग औद्योगिक क्षेत्र दमकल नयी दिल्ली फैक्ट्री वजीरपुर
No related posts found.