

यूपी के बलिया में फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने वायना स्थित एक उत्सव वाटिका में आयोजित मतदाता सम्मान समारोह में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये पूरी रिपोर्ट
बलिया: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के उपलक्ष्य में फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने वायना स्थित एक उत्सव वाटिका में आयोजित मतदाता सम्मान समारोह में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बांसडीह विधानसभा की लोकप्रिय विधायक केतकी सिंह ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार का सत्ता पर आसीन होना ऐतिहासिक उपलब्धि हैं। इससे प्रतीत होता हैं कि जनता मोदी के नेतृत्व से संतुष्ट हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं कैडर आधारित पार्टी हैं, जिसमें बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख का योगदान एवं महत्व उच्च श्रेणी का है। हमारे दल में पन्ना प्रमुख वरिष्ठ नेता बनते हैं। हर नेता एवं सरकार का मंत्री पहले कार्यकर्ता हैं। मजबूत संगठन एवं नेतृत्व के बदौलत हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
पूर्व मंत्री एवम फेफना क्षेत्र के लोकप्रिय नेता उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विपरीत राजनैतिक परिस्थितियों में भी कमल खिलाया है। यहां के कार्यकर्ता संघर्ष एवं जीवट की मिशाल हैं। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश सुरक्षित हांथों में है। आगे उन्होंने कहा कि बलिया की जनता बहकावे में आने वाली नहीं हैं। 2027 में ऐतिहासिक परिणाम आएगा। जनपद की सभी सीटें भाजपा जोतेगी। कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ रहना है व सभी कार्य होंगे। इस अवसर पर चितबड़ागॉव नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह, विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय, पूर्व जिला महामंत्री नन्दलाल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, सूर्यदेव राय, अंजनी राय, आर्केश दुबे, भरत राय, मोतीचंद गुप्ता, उमेश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।