हिंदी
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में अपराध और रेप की लगातार आ रही खबरों के बीच फिर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 13 साल की लड़की से दरिंदगी और दुष्कर्म के इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पेट में दर्द होने पर लड़की के घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गये। डॉक्टरी जांच में लड़की चार माह की गर्भवती पाई गयी। इसके बाद लड़की ने उसके साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बयां की।
मामला दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद के मोदीनगर इलाके का है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद लड़की के परिजन उसे 10 अक्टूबर को डॉक्टर के पास ले गये। गर्भवती पाये जाने पर बच्ची के साथ गैंगरेप के मामले का खुलासा हुआ।
लड़की ने पुलिस को दी गयी जानकारी में बताया करीब 4 चार महीने पहले वह खेतों में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ा औऱ सिर पर तमंचा रखकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने इस दौरान लड़की की अश्लील वीडियो भी बनाई।
दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को धमकी दी किय यदि उसने किसी को घटना की जानकारी तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जायेगा। साथ ही ऐसा करने पर उसके दो छोटे भाइयों की हत्या करने और और उस पर तेज़ाब डालने की धमकी भी दी। घटना और धमकी से बुरी तरह डरी लड़की किसी को भी वारदात की जानकारी नहीं दे पायी।
लड़की के पेट में 10 अक्टूबर दर्द होने पर डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची के पेट मे 4 महीने बताया। लड़की के परिजन वहीं से महिला थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Published : 14 October 2020, 4:54 PM IST
Topics : gang rape Ghaziabad uttar pradesh गर्भवती गाजियाबाद गिरफ्तार गैंगरेप नाबाविग लड़की पुलिस बलत्कार