Lower Your Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल पर इस तरह पाएं नियंत्रण, अपनाएं ये जरूरी घरेलू उपाए

बड़ी संख्या में लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई तरह की घातक दिक्कतें हो सकती है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के आसान उपाय

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 August 2022, 3:23 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी आबादी कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रही है और धीर-धीरे यह समस्या बेहद आम होती जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की हमारी इस रिपोर्ट में जानिये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के बेहद आसान और घरेलु उपाय।

एक लहसुन के कई फायदे

हम सभी जानते हैं कि लहसुन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते है। लहसुन में खनिज, विटामिन और इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले तत्व भरपूर  मात्रा में पाए जाते हैं। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि लहसुन के सेवन से सर्दी, खांसी का खतरा 60 फीसदी कम हो जाता है। इसलिये लहसुन भी एक ऐसा चीज है, जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डाइट में लहसुन शामिल करना बहुत ही आवश्क है। वहीं, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से होने वाली बीमारियों का खतरा भी लहसुन से बहुत कम हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के खतरे

चीनी, मैदा, कोल्ड ड्रिंक्स और तेल से बनी चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल लेवल बढ़ने से खून की नसें या धमनियां बंद हो सकती हैं, जिससे हृदय रोग, दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे और मंत्री बासिल पर लगा यात्रा प्रतिबंध बढ़ाया गया

केलोस्ट्रोल से बचाव 

केलोस्ट्रोल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शराब के सेवन और धूम्रपान पीने से दूरी बना लें। हमेशा कुछ देर जरूर पैदल चले, घूमें और सप्ताह में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करें। रिफाइंड खाद्य पदार्थ, सेचुरेटेड फैट, वसा और अतिरिक्त शुगर के सेवन से बचें। अपने आहार में दाल, बीन्स, नट्स, टोफू, फल, हरी सब्जी आदि को शामिल करें।

यह भी पढ़ें: Agnipath Scheme in UP: जानिये, यूपी में अग्निपथ सेना भर्ती के लिए कितने युवाओं ने किया आवेदन

वैज्ञानिकों की मानें ततो लहसुन में गंधक पाया जाता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स द्वारा हाइड्रोजन सल्फाइड में बदल जाता है। इससे हृदय में रक्त का संचार आसान और सुचारू ढंग से होता है।

कच्चे लहसुन का सेवन करने से हाइपरटेंशन में बड़ी जल्दी आराम मिलता है। लहसुन में एलिसिन और गंधक पाए जाते हैं जो उच्च रक्त चाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। गर्भवती महिला, बच्चे, डायबिटीज और लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को कच्चे लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।