World Environment Day: सिक्किम सीएम तमांग ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई

सिक्किम मुख्यमंत्री पी.एस. तमांग ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। पढिये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 June 2022, 11:10 AM IST

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.एस. तमांग ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।श्री तमांग ने अपने बधाई संदेश में कहा मैं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिक्किम के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर की गई थी।उसी दिन महासभा ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का भी शुरुआत हुयी थी। उसके बाद हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के मौके पर वैश्विक स्तर पर औपचारिक उत्सव स्वीडन में हो रहा है।उन्होंने कहा कि हमारे हिमालयी राज्य सिक्किम ने पूरी निष्ठा के साथ पर्यावरण संरक्षण की उपलब्धि हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हम देश के उच्चतम वन आवरण वाले राज्यों में से एक हैं और इस पर हमें गर्व है। इस समय राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के 47 फीसदी से अधिक भूभाग पर वन है। यह ऐसी भूमि में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है, जो काफी हद तक स्थायी बर्फ से ढकी रहती है।

जहां वृक्षारोपण नहीं किया जा सकता है।उन्होंने कहा, लुभावने पहाड़ों, अल्पाइन घास के मैदानों, उत्तम समशीतोष्ण ओक और मैगनोलिया, औषधीय पौधों के भंडार और जंगली फलों के साथ-साथ उष्णकटिबंधीय सागौन और साल की एक स्ट्रिंग के साथ हम कितने संपन्न हैं, इसकी घोषणा करते समय हम अपनी खुशी नहीं रोक सकते। इसके अलावा, सिक्किम विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों का भी घर है, जहां हर बार नई प्रजातियों की जानकारी मिलती है और राज्य में जंगलों के स्वास्थ्य में सुधार का संकेत मिलता है। (वार्ता)

Published : 
  • 5 June 2022, 11:10 AM IST

No related posts found.