सिक्किम में बस पलटी, भ्रमण पर गये रांची कॉलेज के 22 छात्र घायल

सिक्किम में मंगलवार को एक बस के पलट जाने से रांची के एक कॉलेज के 22 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 June 2022, 6:55 PM IST

गंगटोक: पूर्वी सिक्किम में मंगलवार को एक बस के पलट जाने से रांची के एक कॉलेज के 22 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र सिक्किम घूमने आए थे। उसने बताया कि जब वे रांची वापस जाने के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रहे थे, तभी उनकी बस रानीपूल थाना क्षेत्र के ‘सेवंथ माइल’ में पलट गई।

उन्होंने बताया कि घायल छात्रों को ताडोंग के सेंट्रल रेफरल अस्पताल (सीआरएच) में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Published : 
  • 28 June 2022, 6:55 PM IST

No related posts found.