Ganesh Chaturthi 2022: कर्नाटक के ईदगाह मैदान में मचेगी गणेश उत्सव की धूम, हाई कोर्ट ने दिया आदेश, जानिये पूरा मामला

कर्नाटक के हुबली ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हाई कोर्ट ने अनुमति देते हुए आदेश जारी किया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 31 August 2022, 10:21 AM IST
google-preferred

बेंगलुरु: पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी के मौके पर देर रात कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु के लोगों के लिए खुशखबरी सुनाई। कर्नाटक हाई कोर्ट ने हुबली ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दे दी है, लेकिन हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों का पालन करते हुए उत्सव मनाने की अनुमति दी है।

हाई कोर्ट ने धारवाड़ नगर आयुक्त के आदेश की याचिका को खारिज कर दिया और ईदगाह मैदान पर गणेश चतुर्थी की पूजा की अनुमति दी। हाई कोर्ट ने अधिकारियों द्वारा दिए गए परमिशन के फैसले को बरकरार रखा।

यह भी पढ़ें: देश भर में ‘गणपति बप्पा मोर्या’ की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ गजानन का स्वागत

बता दें कि पहले इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी। पहले ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने से मना कर दिया था। साथ ही मामले को हाई कोर्ट के पास भेज दिया गया था।

ईदगाह मैदान के बाहर तैनात पुलिस बल

लंबे इंतजार के बाद अब हुबली के ईदगाह मैदान पर गणेश उत्सव की तैयारियां की जा चुकी है। इस मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना की संभावना पैदा न हो।

Published :  31 August 2022, 10:21 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement

No related posts found.