पटाखा गोदाम में विस्फोट से 4 लोगों की मौत

पंजाब के संगरूर जिले में एक पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और पाँच अन्य घायल हो गए।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 September 2017, 4:01 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर जिले में एक पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और पाँच अन्य घायल हो गए। दमकल कर्मी तत्काल में गोदाम पहुंचे और फंसे लोगों को बाहर निकाला।  

पुलिस ने बताया कि सुलार घराट में इमारत के नीचे अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आंशका है। आग के कारणों का अभी तक कुछ अनुमान नहीं लग पाया है। घटना मंगलवार रात की है। डीएसपी योगेश कुमार ने बताया की विस्फोट के कारण गोदाम की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। आंशका यह भी है कि मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते है। घायलों को पटियाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमे से एक की स्थिति गंभीर है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संगरूर के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि घायलों से अस्पतालों मे शुल्क नहीं वसूला जाए और जल्द से जल्द बाकी घायलों को निकालने के व्यवस्था की जाए।

Published : 
  • 20 September 2017, 4:01 PM IST

No related posts found.