हिमाचल में भारी बारिश के बीच गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत, एक घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार को रामपुर-केदास लिंक मार्ग के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 July 2023, 6:47 PM IST

रामपुर:  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार को रामपुर-केदास लिंक मार्ग के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदयाल (65), रंजना(47), वर्षा और नारायण शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस साल बारिश के मौसम के दौरान सड़क दुर्घटना में अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Published :  10 July 2023, 6:47 PM IST