Rajasthan: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पहुंची बिजोलियां, तिलस्वां मन्दिर में करेंगी अभिषेक

बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बिजोलियां पहुंची है। कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। जहां वो तिलस्वां मन्दिर में दर्शन कर अभिषेक करेंगी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 November 2019, 1:41 PM IST

मांडलगढ़ः आज पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बिजोलियां पहुंची हैं। उनका हेलीकॉप्टर इंद्रपुर हेलीपैड पर उतरा है। जहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया है। थोड़ी देर आराम करने के बाद प्रतिभा पाटिल तिलस्वां मन्दिर में दर्शन कर अभिषेक करेंगी।

बता दें कि मंगलवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के  तत्वावधान में क्षत्राणी गांव अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष सम्मान के साथ प्रशिक्षण समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई लोग मौजूद थें। जहां महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। 

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि आगे बढ़ने का जज्बा रखिए। मैं क्या कोई भी महिला राष्ट्रपति बन सकती है। इसके लिए बस लगन और मेहनत चाहिए।

Published : 
  • 13 November 2019, 1:41 PM IST