Site icon Hindi Dynamite News

कुशीनगर: पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के भाई घनश्याम सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या

यूपी के कुशीनगर जिले से एक बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर सामने आ रही है। सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह ने खुद को गोली मार ली है। पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
कुशीनगर: पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के भाई घनश्याम सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या

कुशीनगर: एक दुखद खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर कुशीनगर जिले से आ रही है। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह ने लाइसेंसी असलहे से अपने पैतृक गांव के मकान में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले अपना कमरा बंद किया फिर खुद को गोली मारी। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: नाबालिग गोलीकांड में गैलेंट इस्पात के मालिक चंद्र प्रकाश अग्रवाल को क्यों बचा रही है पुलिस?

रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव स्थित आवास में उन्होंने खुद को अब से थोड़ी देर पहले गोली मार ली है। घनश्याम खुद और एक बार उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: तीन दिन में पांच हास्पिटल, पीजीआई से लेकर सहारा अस्पताल ने नहीं किया गोरखपुर गोलीकांड के पीड़ित को भर्ती, हालत नाजुक 

दोनो भाइयों में डेढ़ साल पहले बंटवारे के बाद मृतक घनश्याम सिंह गांव पर ही रहते थे। जबकि राधेश्याम गोरखपुर के मैत्रीपुरम मोहल्ले में निवास करने लगे।

आत्महत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लोगों को जैसे ही घटना की भनक लगी, मौके पर पहुंचने लगे। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर गोली कांड प्रकरण में एडीजी दावा शेरपा का बयान: विवेचना में सब कुछ आयेगा सामने 

मृतक घनश्याम की उम्र करीब 55 वर्ष बतायी जा रही है। घनश्याम को एक लड़का और एक लड़की है। 

Exit mobile version