हिंदी
नई दिल्लीः 1981 के तमिलानाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने जारी किये अपने एक बयान में गुप्ता को CCI के अध्यक्ष की कमान सौंपी है। गुप्ता अब कार्यवाहक चेयरपर्सन सुधीर मित्तल का स्थान लेंगे। इस पद पर उनकी नियुक्ति 25 अक्टूबर 2022 तक यानी 65 साल की उम्र तक या अगले आदेश तक रहेगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी का गालीबाज एसपी.. कुर्सी पर बैठते ही भूले पद की गरिमा
सीसीआई के चेयरपर्सन की उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल की समिति ने मंजूरी दी है। बता दें कि अशोक कुमार गुप्ता तमिलनाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी है। अब उन्हें चेयरपर्सन के पद पर हर महीने 4,50,000 रुपये वेतन मिलेगा।
कारपोरेट कार्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में गुप्ता को सीसीआई का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इसे मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भी मंजूरी दे दी है। अब 65 वर्ष की उम्र तक गुप्ता सीसीआई के चेयरपर्सन के पद पर बने रहेंगे।
Published : 10 November 2018, 4:23 PM IST
Topics : CCI अशोक कुमार गुप्ता कारपोरेट कार्य मंत्रालय चेयरपर्सन तमिलनाडु कैडर पूर्व IAS भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सुधीर मित्तल
No related posts found.