Site icon Hindi Dynamite News

Sports: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नियुक्त

हरियाणा सरकार ने पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव निखंज को सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Sports: पूर्व क्रिकेटर कपिल देव हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव निखंज को सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया है।

आज यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। राई में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है जिसे लेकर राज्य सरकार ने गत माह मॉनसून सत्र के दौरान विधेयक पारित किया था। श्री कपिल देव इस विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति होंगे। (वार्ता) 

Exit mobile version