हिंदी
लखनऊ: महराजगंज में लगातार बनी हुई बाढ़ की स्थिति सबके के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद पहुंचाने हेतु एक कमेटी का गठन किया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग
इस कमेटी के जरिये सपा अध्यक्ष बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे और जरूरतमंदों को उचित मदद मुहैया कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद
महराजगंज समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद में समाजवादी पार्टी ने जिस कमेटी के गठन की घोषणा की है उसमें कई नेता और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे। जरूरत पड़ने पार्टी उचित आर्थिक मदद का निर्णय भी ले सकती है।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 16 August 2017, 6:49 PM IST
Topics : MaharajganjFloods अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश कमेटी बाढ़ महराजगंज लखनऊ सपा
No related posts found.