कोकीन की तस्करी करने के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे पर एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पश्चिमी अफ्रीकी देश सिएरा लियोन के एक नागरिक को देश में 14 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Updated : 5 July 2023, 7:11 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पश्चिमी अफ्रीकी देश सिएरा लियोन के एक नागरिक को देश में 14 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 25 जून को इथियोपिया के अदीस अबाबा से आने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री के सामान की जांच की। उन्होंने बताया कि इसके बाद चिकित्सा जांच के दौरान यात्री के शरीर के अंदर कुछ सामग्री छिपी हुई मिली।

बयान के अनुसार यह सामग्री 930 ग्राम कोकीन थी और इसकी कीमत 13.95 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है कि इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Published : 
  • 5 July 2023, 7:11 PM IST

Related News

No related posts found.