
श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में गुरुवार को हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया।
पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि हिजबुल मुजाहिदीन संगठन का एक आतंकी मॉड्यूल क्रालपोरा इलाके में सक्रिय है, जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के साथ ही उनको हथियार और गोलाबारूद तथा रसद सहायता उपलब्ध करा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दर्दसून क्रालपोरा के निवासी अब्दुल रऊफ मलिक और अल्ताफ अहमद पेयर और क्रालपोरा के रियाज अहमद लोन के रूप में की गई है।(वार्ता)
Published : 23 December 2022, 11:32 AM IST
Topics : आतंकवादियों कुपवाड़ा गिरफ्तार गोला बारूद जम्मू कश्मीर बरामद सहयोगी सुरक्षा बल हथियार हिज्बुल मुजाहिदीन