Uttar Pradesh: फिरोज़ाबाद में दो सगे भाइयों की हत्या के आरोपी दंपत्ति को उम्रकैद की सज़ा

फिरोज़ाबाद के अपर ज़िला सत्र न्यायालय ने दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में दंपत्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 June 2022, 5:01 PM IST

फिरोजाबाद:  उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के अपर जिला सत्र न्यायालय ने दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में दंपत्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष ने शुक्रवार को बताया कि अदालत ने लगभग साढ़े पांच साल पहले हुई दो सगे भाइयों की हत्या में दंपत्ति को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए चार अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए दंपत्ति पर छह-छह हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को छह- छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। (वार्ता)

Published :  10 June 2022, 5:01 PM IST