Firing in Delhi: दिल्ली में पहले ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, फिर चाकू से वार करके एक शख्स का किया मर्डर

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई और चाकू से वार करके एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 January 2022, 5:04 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में पहले तो ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। फिर उसके बाद चाकू से वार किया गया। इस पूरी घटना के दौरान एक शख्स की मौत हो गई और दूसरे शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके के लोगों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

ये मामला दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके है। दिल्ली पुलिस के अनुसार सोमवार रात 8 बजे सुल्तानपुरी के B ब्लॉक के इंडिया पार्क में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। इस हादसे में हीरा और नरसिंह नाम के दो लोगों की गोली लगी। इन दोनों को इलाके के पास ही संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हीरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरसिंह की हालत गंभीर बताई है। 

हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घरवालों का कहना है कि कुछ बदमाश लोग हाथ बंदूक लेकर पहले तो लगातार गोलियां चलाने लगे, फिर हीरा पर चाकू से वार किया। इस दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने IPC की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ की जा रही है।

Published : 
  • 18 January 2022, 5:04 PM IST

Advertisement
Advertisement