
रायबरेली: जनपद के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल में आग लग गई। आग की चपेट में चौथी मंजिल में रखा फर्नीचर जल कर खाक हो गया।आग की लपटे देखने के बाद स्कूल में तैनात शिक्षकों के होश उड़ गए और तत्काल समरसेबल चला कर आग बुझाने में जुट गए।
वही जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक स्कूल के शिक्षकों ने आग पर काबू पा लिया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पूरा मामला शहर कोतवाली के त्रिपुला चौकी क्षेत्र के निकट न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल का है।
जानकारी के अनुसार आज सोमवार को स्कूल की चौथी मंजिल में रखे फर्नीचर में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपया का फर्नीचर जल कर राख हो गया। आग की लपटे देखने के बाद स्कूल के टीचर आग बुझाने में लग गए। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तक फर्नीचर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वही अगर स्कूल के प्रधानाचार्य की माने तो आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है कि आखिर आग कैसे लगी।
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड प्रभारी मनीराम सरोज ने बताया कि चौथी मंजिल में फर्नीचर रखा हुआ था। जिसमें आग लग गई थी। टीम आने से पहले स्कूल के शिक्षकों ने आग पर काबू पा लिया था।
Published : 18 November 2024, 7:02 PM IST
Topics : DynamiteNews HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist TrendingNews आग खाक फर्नीचर रायबरेली स्कूल