हिंदी
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक मॉल के भूमिगत तल में बने रेस्तरां में बुधवार देर शाम आग लगने के बाद लगभग 7,000 लोगों को परिसर से बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक औंध इलाके में स्थित मॉल में आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हालांकि, कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन धुएं की मोटी चादर ने मॉल के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण हमें परिसर में मौजूद लगभग 7,000 लोगों को बाहर निकालना पड़ा। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
Published : 23 November 2023, 11:10 AM IST
Topics : Fire breaks maharashtra Mall Seven Thousand Rescued निकाला गया पुणे महाराष्ट्र रेस्तरां लगी आग सात हजार लोगों
No related posts found.