
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस सारा अली की फिल्म केदारनाथ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म इसी साल 7 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म है।
मिनट 40 सेकंड के इस टीजर में केदारनाथ में आई आपदा की भयानक तस्वीर दिखाई गई है। तस्वीरें रोंगटे खड़े करने वाली हैं। टीजर में लिखा है- इस साल करेंगे सामना प्रकृति के क्रोध का और साथ होगा सिर्फ प्यार।
No tragedy, no wrath of nature, no act of God can defeat the power of love! Presenting the official #KedarnathPoster, teaser out at 12 noon!#SaraAliKhan @RonnieScrewvala @Abhishekapoor @pragyadav_ @rsvpmovies @gitspictures @ZeeMusicCompany #Kedarnath pic.twitter.com/q2iZCAf1w2
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) October 30, 2018
डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ को रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। पहले इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स के बीच विवाद पैदा हुआ था जिसक बाद शूटिंग में अड़चन पैदा हो गई थी और फिल्म की शूटिंग बीच में ही रूक गई थी। टीजर से कुछ ही देर पहले इस मूवी का पोस्टर सामने आया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत अपनी पीठ पर सारा अली खान को लेकर कर जा रहे हैं।
Published : 30 October 2018, 2:50 PM IST
Topics : केदारनाथ टीजर सारा अली खान सिंबा सुशांत सिंह राजपूत