हिंदी
मुंबई: फिल्मकार रोहित शेट्टी ओर डायरेक्टर करन जोहर का आनेवाला शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है। इस शो को रोहित शेट्टी और करन जोहर जज करेंगे ।
यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा
इस शो के पहले एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आयेंगी।
इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को अपने अभिनय और नृत्य की कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जो इस शो का विजेता होगा उसे रोहित और करन अपनी फिल्म में काम करने का मौका देंगे।

इस शो के लिए प्रियंका ने नीले रंग का ऑउटफिट पहना था जो काफी खूबसूरत लग रहा था तो वहीं करन काले रंग के सूट में और रोहित काली शेरवानी में दिखाई दिये।
यह भी पढ़े: डांस शो में टिप्पणी करके मुसीबत में फंसे सलमान और शिल्पा
इंडियाज़ नैक्सट सुपरस्टार शो स्टार प्लस पर प्रसारित होगा जो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलैंज को रिप्लेस करेगा।
Published : 23 December 2017, 3:17 PM IST
No related posts found.