हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शादी करने का फैसला किया है। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने ही एक अवार्ड के दौरान किया।
हाल ही में प्रियंका जी सिने अवार्ड में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह शादी कब करने जा रही है। इस बात का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि 'शादी प्लानिंग से नहीं होती। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं।
अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह जल्द हॉलिवुड के टीवी शो 'क्वांटिको' के अगले सीजन की शूटिंग शुरू करेगी।
Published : 21 December 2017, 1:46 PM IST
Topics : अवार्ड शो जी सिने अवार्ड प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड शादी हॉलिवुड
No related posts found.