भीषण सिलेंडर विस्फोट, दो नाबालिगों समेत 21 लोग घायल, जानिये पूरा अपडेट

कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फटने से दो नाबालिगों सहित कुल 21 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 April 2023, 12:37 PM IST
google-preferred

कोलकाता: कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फटने से दो नाबालिगों सहित कुल 21 लोग घायल हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोट शाम करीब छह बजे हुआ जब घर में लोग खाना बना रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘बिछलीघाट रोड पर एक मकान के भूतल पर गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई। विस्फोट में दो नाबालिगों समेत 21 लोग घायल हो गए।’’

उन्होंने कहा कि घटना में 21 लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण आग लगी।’’ दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Published :  21 April 2023, 12:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement