
जयपुर: वैशाली नगर थाना क्षेत्र में मिले भ्रूण को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद दफना दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
वैशालीनगर थाने के हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि कॉलोनी के एक व्यक्ति की शिकायत पर 15 मार्च की शाम को पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर 16 मार्च को कांवटिया अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे दफना दिया।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि भ्रूण करीब 8-9 महीने का होगा। उन्होंने बताया, ‘‘कचरे में फेंके भ्रूण को कुत्तों ने नोंच खाया था ओर बाद में उसे कॉलोनी की रोड पर फेंक दिया था।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भ्रूण को दफना दिया हैं
वर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Published : 17 March 2023, 7:14 PM IST
Topics : जयपुर थाना दफना पोस्टमार्टम वैशाली नगर