International: कोरोना वायरस का खौफ, ट्रंप ने यूरोप की सभी यात्राओं पर लगाया बैन

कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप के कारण अमेरिका ने ब्रिटेन को छोड़ कर यूरोप के बाकी सभी देशों से अमेरिका आने वाले लोगों पर 30 दिनों के लिये रोक लगा दी हैे।

Updated : 12 March 2020, 11:16 AM IST
google-preferred

वाशिंगटन: (शिन्हुआ) कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप के कारण अमेरिका ने ब्रिटेन को छोड़ कर यूरोप के बाकी सभी देशों से अमेरिका आने वाले लोगों पर 30 दिनों के लिये रोक लगा दी हैे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात को कहा यह पाबंदी शुक्रवार की आधी रात से लागू हो जाएगी। हम कोरोना वायरस से इस लड़ाई में नाजुक मोड़ पर हैं। ट्रंप ने सभी अमेरिकी नागरिकों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की भी है।

अमेरिका में कोराना वायरस से अबतक 1,000 से अधिक अमेरिकी संक्रमित हुए हैं और देशभर में करीब 38 लोगों की मौत गयी है। ट्रंप ने इससे पहले चीन और ईरान की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था। (वार्ता)

Published : 
  • 12 March 2020, 11:16 AM IST

Advertisement
Advertisement