
जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से अपनी 16 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ने कई बार उसका बलात्कार किया। उसने न्याय की मांग करते हुए मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन भी किया।
यह भी पढ़ें: दिल दहलाने वाली खबर- सम्भल में अपहरण कर बच्चे की हत्या, फिर किया कुछ ऐसा
किशोरी ने कहा उसने अपनी मां और दो संबंधियों को आपबीती सुनाई, लेकिन उन्होंने उसे मुंह बंद रखने और परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं करने के लिये कहा।
उसने दावा किया कि एक स्थानीय पत्रकार ने मदद के बहाने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की।
जालना के पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य ने कहा कि किशोरी ने छह महीने पहले जिला पुलिस से संपर्क किया था, जिसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया गया था।
पुलिस का कहना है कि उस समय उसने अपने पिता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद समिति ने उसे उसके मामा को सौंप दिया। नौ दिसंबर को वह परतूर स्थित अपने मामा का घर छोड़ मुंबई पहुंच गई और आजाद मैदान में प्रदर्शन करने लगी।
एक महिला उसे नजदीकी आजाद मैदान थाने ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर परतूर पुलिस थाने भेज दिया।
चैतन्य ने कहा, "हमने शिकायत के आधार पर उसके पिता और पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।" (भाषा)
Published : 13 December 2019, 10:39 AM IST
Topics : maharashtra POCSO rape क्राइम क्राइम पोक्सो एक्ट बलात्कार महाराष्ट्र