फतेहपुर: पुलिस ने 2 अभियुक्तों के घरों पर चस्पा किया ये नोटिस, जानिए पूरा मामला

फतेहपुर की खागा कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दो फरार अभियुक्तों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 January 2025, 12:42 PM IST

फतेहपुर: जिले में पुलिस ने गौकशी और अन्य गंभीर मामलों में वांछित दो शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खागा कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दो फरार अभियुक्तों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई है।  

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा  
खागा कोतवाल हेमंत मिश्रा के अनुसार पहला अभियुक्त पहला अभियुक्त मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद अब्दुल सलाम जो इजरा बुजुर्ग का रहने वाला है, दूसरा अभियुक्त हसमत अली पुत्र पीतांबर, जो कुड़ी मोहल्ला, खखरेरू थाना क्षेत्र का निवासी है, के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 77/24 की धारा 2/3 में मामला दर्ज है।  

लंबे समय से फरार हैं अभियुक्त
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं और बार-बार कोर्ट के समन के बावजूद पेश नहीं हो रहे हैं। उनकी गैरहाजिरी को देखते हुए न्यायालय ने कुर्की का आदेश जारी किया है।  

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये दोनों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ गोकशी समेत कई संगीन मामलों में मामले दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।  

कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी 
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अगर दोनों अभियुक्त जल्द ही कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कदम न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

Published :  20 January 2025, 12:42 PM IST