फतेहपुर: पूर्व प्रधान और साथियों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, तमंचे की बट से पीटा, चार घायल, क्षेत्र में दहशत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में पूर्व प्रधान द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीणों की ओर फायरिंग करने और लोगों के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 March 2024, 1:26 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: अशोथर थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान ने पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पूर्व प्रधान ने अपने साथियों संग मिलकर ग्रामीणों की ओर फायरिंग खोली और तमंचे की बट से पीटा लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में चार लोग घायल हो गये, जिसमें से एक की स्थिति गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना अशोथर थाना क्षेत्र के सुसवन गांव की है। पूर्व प्रधान की फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग करते हुए 4 लोगों को तमंचे की बट से पीटा। इस घटना में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिये कानपुर रैफर किया गया।

यह भी पढ़े: Firing in Delhi: उस्मानपुर में युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, इलाके में हड़कंप

घायलों में शामिल तीन लोगं का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।  

 

Published : 
  • 27 March 2024, 1:26 PM IST

Advertisement
Advertisement